Advertisement

मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, कहा- ‘प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना बेहद खतरनाक’

जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री...
मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, कहा- ‘प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना बेहद खतरनाक’

जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पढ़े लिखे होने का सवाल उठाया है। मनीष सिसोदिया ने देश की जनता को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा के महत्व को नहीं समझते हैं। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए पत्र में, उनके पूर्व डिप्टी ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक है।" सिसोदिया ने अपने पत्र में दावा किया, "(नरेंद्र) मोदी विज्ञान को नहीं समझते हैं..मोदी जी शिक्षा के महत्व को नहीं समझते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत की प्रगति के लिए शिक्षित प्रधानमंत्री होना जरूरी है।"

Jailed former Delhi deputy CM Manish Sisodia writes to PM Modi, raises questions on his education.

"For the progress of India, it is necessary to have an educated PM," Sisodia writes in his letter to the PM. pic.twitter.com/yV7peRjns3
— ANI (@ANI) April 7, 2023

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में पीएम पर तंज करते हुए लिखा, आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में जब मैं पीएम को यह कहते हुए सुनता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर उसकी गंदी गैस से चाय या रवाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है। क्या नाली की गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है? नहीं।

सिसोदिया ने कहा, जब पीएम कहते हैं कि बादलों के पीछे उड़ते जहाज को रडार नहीं पकड़ सकता तो पूरी दुनिया के लोगों में वो हास्य के पात्र बनते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे उनका मजाक बनाते हैं। उनके इस तरह के बयान देश के लिए बेहद खतारनाक हैं। इसके कई नुकसान हैं, जैसे पूरी दुनिया को पता चल जाता है कि भारत के प्रधानमंत्री कितने कम पढ़े-लिखे हैं और उन्हें विज्ञान की बुनियादी जानकारी तक नहीं है। दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्ष जब पीएम गले मिलते हैं तो एक-एक झप्पी की भारी कीमत लेकर चले जाते हैं। बदले में न जाने कितने कागजों पर साइन करवा लेते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री तो समझ नहीं पाते। क्योंकि वह कम पढ़े-लिखे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad