Advertisement

महायुति के सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे सीएम का चेहरा: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की तीनों सत्तारूढ़...
महायुति के सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे सीएम का चेहरा: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की तीनों सत्तारूढ़ पार्टियां - भाजपा, शिवसेना और एनसीपी - मिलकर महायुति के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला करेंगी और उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है। महायुति गठबंधन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

फडणवीस नागपुर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। महाराष्ट्र में सीएम का चेहरा चुनाव से पहले या बाद में तय किया जाएगा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "अनावश्यक भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। महायुति में सीएम एकनाथ शिंदे सरकार के मुखिया हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करने का अधिकार नहीं है।

फडणवीस ने कहा, "भाजपा का संसदीय बोर्ड और दो अन्य सत्तारूढ़ दलों - सीएम शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी - के नेता मिलकर इस मामले पर फैसला लेंगे। केवल वे ही तय कर सकते हैं कि इसे (सीएम उम्मीदवार का चयन) अभी करना है या बाद में। मुझे इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। लेकिन कोई भ्रम नहीं है।" 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad