Advertisement

प्रियंका के रोहिंग्या से मिलने पर बोले BJP सांसद, उन्हें देश में रहने का अधिकार नही

हाल ही में एक्ट्रेस और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने बांग्लादेश में रोहिंग्या...
प्रियंका के रोहिंग्या से मिलने पर बोले BJP सांसद, उन्हें देश में रहने का अधिकार नही

हाल ही में एक्ट्रेस और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के एक कैंप का दौरा किया था। जिसे भाजपा सांसद विनय कटियार ने अस्वीकार्य बताया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विनय कटियार ने कहा है कि प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्याओ की असलियत नहीं जानती हैं, उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को कभी भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती और जो लोग उनसे सहानुभूति रखेंगे उन्हें भी इस देश में रहने नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थियों से मुलाकात कर यहां रह रहे बच्चों की मदद करने की अपील की। प्रियंका ने सोशल मीडिय पर रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए दुनिया को साथ आने की जरूरत है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 2017 में दुनिया ने म्यामांर में जातीय जनसंहार देखा। इस हिंसा ने 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश भागने पर मजबूर कर दिया, जिनमें 60 फीसदी बच्चे हैं।

इस घटना के कई महीने बाद भी वह सहमे हुए है और बेहद भीड़-भाड़ वाले शिविरों में रह रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका क्या होगा और वह हर दिन इस डर में जीते हैं कि अगली बार भोजन कब मिलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad