Advertisement

सपा का आरोप, सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने रद्द कीं अखिलेश की आजमगढ़ की रैलियां

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार के दबाव में प्रशासन ने सपा प्रमुख अखिलेश...
सपा का आरोप, सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने रद्द कीं अखिलेश की आजमगढ़ की रैलियां

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार के दबाव में प्रशासन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया है। ये रैलियां शुक्रवार को निर्धारित थीं। सपा का कहना है कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन तकनीकी रूप से इस चुनाव को रद्द कराने का बहाना ढूंढ रहा है और चुनाव मद में खर्च की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित किया गया है। अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है।

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने साधा सपा-बसपा-कांग्रेस पर निशाना

इससे पहले आज यानी गुरुवार को आजमगढ़ में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने, जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इन महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है। कभी हमारे साथ दुनिया खड़ी होने में झिझकती थी, आज मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ पूरी दुनिया हमारे पक्ष में खड़ी हो जाती है। यह होता है, मजबूत सरकार का मतलब। आखिर ऐसा क्यों हो रहा था? क्या वजह थी? यहां जो सपा और बसपा के नेता थे, जो दिल्ली में सरकार थी, वो सिर्फ वोट के लिए आतंक के मददगारों को पनाह दे रहे थे। कार्रवाई के समय पर आतंकियों का भी जात-पात, संप्रदाय देखा जाता था।

स्मार्टफोन और डेटा सस्ता हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है। ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी। उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था। अब मोबाइल फोन भी सस्ता हुआ है और डेटा भी।

उन्होंने कहा कि आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को हर वर्ष पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी। किसानों की समस्या देखते हुए उनके खाते में सीधा पैसा दिया जा रहा है। इतना नहीं 23 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। यह स्पष्ट हो गया होगा कि जब नतीजे आएंगे तो फिर मोदी सरकार आएगी तो यूपी के सभी किसान परिवारों को बिना बंधन के यह सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके अलावा छोटे किसान खेत मजदूर और दुकानदारों की पेंशन का इंतजाम किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad