Advertisement

मध्य प्रदेश में BJP को झटका, मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका मिला है। सीएम शिवराज सिंह...
मध्य प्रदेश में BJP को झटका, मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले और उनकी पत्नी के भाई संजय सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेते वक्त उनके साथ में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत: संजय सिंह

कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत है। सूबे को कमलनाथ की जरूरत है। कमलनाथ ने मुझे गले लगाया है। मैं उन्होंने धन्यवाद देता हूं। संजय सिंह ने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया है।    

संजय सिंह ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।

'भाजपा का पर्दाफाश हो रहा है'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा,'भाजपा का पर्दाफाश हो रहा है। दुखी होने के बाद संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं, कमलनाथ ने दो घंटे के भीतर कांग्रेस की पहली सूची आने का ऐलान किया'।

इसलिए अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे संजय सिंह

बताया जा रहा है कि संजय सिंह टिकट न मिलने के चलते अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे। बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad