Advertisement

BJP विधायक पन्नालाल के बिगड़े बोल, कहा- महिलाएं ऐसे बच्चे पैदा ना करें जो संस्कारी ना हो

अपने विवादित बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर...
BJP विधायक पन्नालाल के बिगड़े बोल, कहा- महिलाएं ऐसे बच्चे पैदा ना करें जो संस्कारी ना हो

अपने विवादित बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अजीबोगरीब बयान देकर चर्चा में बने हुए हैं। पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को संस्कारी बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के सरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां विधायक ने अपने भाषण के दौरान महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे संस्कारी बच्चे पैदा करें क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए हैं जिन्हें किसी न किसी महिला ने ही पैदा किया था।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायक पन्नालाल ने कांग्रेस पर गरीबों के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया। पन्नालाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सत्ता पर यह कह कर आई थी कि वह देश से पूरी तरह से गरीबी को मिटा देगी। लेकिन कांग्रेस ने तो देश से गरीबों का ही सफाया कर दिया।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी विधायक पन्नालाल ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के देश से बाहर इटली में शादी करने को लेकर भी पन्नालाल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने उस समय कप्तान विराट कोहली की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad