Advertisement

हाथरस की 'निर्भया' की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है: सोनिया गांधी

हाथरस में कथित बलात्कार के बाद हत्या की घटना को लेकर देश भर में आक्रोश है। वहीं जिस तरह से पुलिस ने कल...
हाथरस की 'निर्भया' की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है: सोनिया गांधी

हाथरस में कथित बलात्कार के बाद हत्या की घटना को लेकर देश भर में आक्रोश है। वहीं जिस तरह से पुलिस ने कल रात पीड़िता का अंतिम संस्कार किया उसके बाद से लोगों में और भी गुस्सा है। इस घटना पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

 सोनिया गांधी ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में बेटी होना गुनाह है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के करोड़ों लोग गुस्से में हैं। यह घटना देश के लिए एक कलंक की तरह है।

उन्होंने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है-एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा। जब ज़िंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई उसकी रक्षा नहीं हुई। उसकी मृत्यु के बाद उसे अपने घर की मिट्टी और हल्दी भी नसीब नहीं होने दी।

उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इतने दिनों से क्या कर रही थी। लड़की को उचित इलाज नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को दबाने का प्रयास किया गया जिसका नतीजा है कि एक बेटी हमारे बीच से चली गयी। जब वो जिंदा थी तब उसकी सुनवाई नहीं हुई। मरने के बाद भी उसे अपने परिवार की मिट्टी नहीं मिल पायी।

सोनिया गांधी ने हिंदु धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि मरने के बाद इंसान की गरिमा होती है जिसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि क्या आप चाहते हैं कि आप कुछ भी कर लेंगे देश चुप रह जाएगा? हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम बीजेपी को देश और संविधान को तोड़ने नहीं देंगे।
गांधी ने कहा, उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया। ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad