Advertisement

'बीजेपी से दोस्ती रहती तो सीएम बना रहता, कांग्रेस ने सब बर्बाद कर दिया'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह भारतीय...
'बीजेपी से दोस्ती रहती तो सीएम बना रहता, कांग्रेस ने सब बर्बाद कर दिया'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ होते तो अभी तक मुख्यमंत्री बने रहते, मगर कांग्रेस के साथ गठबंधन कर जो कुछ कमाया था वो सब समाप्त हो गया।

जनता दल सेकुलर के नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मैसूर में कहा, 'मैं अभी भी मुख्यमंत्री होता यदि बीजेपी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखता। मैंने 2006-2007 में और 12 साल की अवधि में जो कुछ भी मैंने हासिल किया था, उसे मैंने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा, 'मैंने 2006-07 में ( बतौर मुख्यमंत्री) राज्य की जनता का जो विश्वास पाया था और उसे अगले 12 साल तक बनाए भी रखा, मगर कांग्रेस से हाथ मिलाकर हमने उसे गंवा दिया। कुमारस्वामी ने कहा, '2018 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद, सिद्धारमैया और उनके गुट ने मेरी प्रतिष्ठा को नष्ट कर दिया। मैं केवल उनके जाल में फंसता चला गया, क्योंकि मैं देवेगौड़ा की वजह से गठबंधन के लिए सहमत था।' उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए वह देवगौड़ा को दोष नहीं दे रहे हैं क्योंकि वह धर्मनिरपेक्ष पहचान के प्रति अपने पिता की आजीवन प्रतिबद्धता को समझते और उसका सम्मान करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा, '2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने केवल एक महीने तब आँसू क्यों बहाए? मुझे पता था कि क्या चल रहा है। भाजपा ने 2008 में मेरा उतना नुकसान नहीं किया, जिस तरह से कांग्रेस ने 2018 में किया।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad