Advertisement

रविवार को रांची में होगा इंडिया ब्‍लॉक को मेगा शो, देश के बड़े विपक्षी नेताओं का होगा जमावड़ा

रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन के देश के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगेगा। यह...
रविवार को रांची में होगा इंडिया ब्‍लॉक को मेगा शो, देश के बड़े विपक्षी नेताओं का होगा जमावड़ा

रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन के देश के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगेगा। यह जुटान इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली में होगा। लोकसभा चुनाव के साथ मौसम की बढ़ती तपिश के बीच यह रैली को एनडीए विरोधी खेमे का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता प्रदर्शन माना जा रहा है। रैली में अनेक बड़े नेताओं के जुटान को देखते हुए प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। दो हजार से अधिक जवानों को सुरक्षा में लगाया जा रहा है।

कल्‍पना को बड़ा एक्‍सपोजर

 रैली के बहाने फिर पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के लिए एक्‍सपोजर का बड़ा मौका होगा। चार मार्च को ही राजनीति में कदम रखने वाली कल्‍पना सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के समापन के मौके पर मुंबई में देश के बड़े विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा किया था। इन्‍हें अवसर भी मिला। इसके बाद दिल्‍ली में आपके संयोजकत्‍व में आयोजित इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ मेगा रैली में भी इन्‍हें अवसर मिला। तेजी से उभरते कद और विभिन्‍न दलों में मिल रही स्‍वीकार्यता के बीच पार्टी के लोग कल्‍पना सोरेन में मुख्‍यमंत्री का चेहरा देखने लगे हैं। कल्‍पना सोरेन गिरिडीह के गांडेय सीट से विधानसभा का उप चुनाव लड़ रही हैं। 

पार्टी के भीतर भी यह सवाल गंभीरता से तैरने लगा है कि क्‍या गांडेय चुनाव के नतीजे के बाद कल्‍पना सोरेन की मुख्‍यमंत्री के रूप में ताजपोशी होगी। ईडी की घेराबंदी के बीच जब हेमंत सोरेन के इस्‍तीफे की चर्चा शुरू हुई थी उसी समय कल्‍पना सोरेन को मुख्‍यमंत्री बनाये जाने की खबरें तैरने लगी थीं। कहा जा रहा था कि झामुमो विधायक सरफराज अहमद को इसी के लिए गिरिडीह से इस्‍तीफा दिलवाया गया था। मगर उस समय हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन के खुलकर विरोध कर दिया था। 

शामिल होंगे ये नेता

रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान, जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूक अब्‍दुल्‍ला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, महाराष्‍ट्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की  प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन, झारखंड के मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के अनेक बड़े नेता शामिल होंगे। 

राहुल गांधी के नेतृत्‍व में चले भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का 17 मार्च को मुंबई में समापन हो 31 मार्च को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ के नाम पर मेगा रैली निशाने पर भाजपा, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां रहीं। इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड्स को लेकर भी भाजपा पर हल्‍ला बोला। दोनों रैलियों में कल्‍पना सोरेन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाती रहीं। दिल्‍ली की सभा में अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने भी यही किया। रांची की रैली में भी कुछ इसी तरह की आवाजें उठेंगी। रैली की तैयारी को लेकर कल्‍पना सोरेन प्रारंभ से सक्रिय रहीं। लगातार देश के नेताओं से समन्‍वय कर न्‍योता दे रही थीं। वहीं प्रदेश के गठबंधन दल के नेता साझा अभियान चलाते रहे। प्रदेश कांग्रेस भी अपनी पार्टी के नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए लगातार निर्देश और बैठकों का सिलसिला चलता रहा। मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने दावा है कि न्‍याय उलगुलान रैली में करीब पांच लाख लोगों का जुटान होगा। रैली आदिवासियों, मूलवासियों के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश करेगी। 

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष कटाक्ष करते हैं कि बैनर-पोस्‍टर से आदिवासी मुख्‍यमंत्री का चेहरा ही लापता है। रैली को लेकर भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव कहते हैं कि यह ''द ग्रेट फैमिली गेट टू गेदर शो'' होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर कहते हैं कि रैली ऐतिहासिक होगी। केंद्र ने झारखंड से सौतेला व्‍यवहार किया है। जनता मोदी सरकार से दस साल का हिसाब मांगेगी। वहीं झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य कहते हैं कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। रैली परिवर्तन का शंखनाद करेगी। रैली को लेकर शहर में बड़े-बड़े बैनर पोस्‍टर लगे हैं। जिनमें जेल में बंद हेमंत सोरेन का चेहरा प्रमुखता से उभर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad