Advertisement

जयराम रमेश ने दिया विवादित बयान, कहा- प्रधानमंत्री की नीतियों से बढ़ी भारत के विभाजन की संभावना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि...
जयराम रमेश ने दिया विवादित बयान, कहा- प्रधानमंत्री की नीतियों से बढ़ी भारत के विभाजन की संभावना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गयी है और ‘‘राजनीतिक तानाशाही’’ हकीकत बन रही है।

रमेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के इतर पत्रकारों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, 'देश के सामने तीन चुनौतियां हैं, जिनसे लड़ने की जरूरत है। प्रधान मंत्री की नीयत और नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गई है।आर्थिक असमानता बढ़ रही है और विभाजनकारी विचारधारा दो अन्य चुनौतियां हैं।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है और उन्होंने सोमवार को काली तलाई से यात्रा शुरू की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "राजनीतिक तानाशाही एक वास्तविकता बन रही है, जिसका परिणाम एक राष्ट्र-एक व्यक्ति के रूप में सामने आया है।"

रमेश ने कहा, "एक व्यक्ति को सभी राजनीतिक अधिकार दिए जा रहे हैं...संविधान की अनदेखी की जा रही है और संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है।" रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जनता और कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को उठाने के लिए किया जा रहा है।

 

 नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गयी है और ‘‘राजनीतिक तानाशाही’’ हकीकत बन रही है।

रमेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के इतर पत्रकारों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, 'देश के सामने तीन चुनौतियां हैं, जिनसे लड़ने की जरूरत है। प्रधान मंत्री की नीयत और नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गई है।आर्थिक असमानता बढ़ रही है और विभाजनकारी विचारधारा दो अन्य चुनौतियां हैं।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है और उन्होंने सोमवार को काली तलाई से यात्रा शुरू की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "राजनीतिक तानाशाही एक वास्तविकता बन रही है, जिसका परिणाम एक राष्ट्र-एक व्यक्ति के रूप में सामने आया है।"

रमेश ने कहा, "एक व्यक्ति को सभी राजनीतिक अधिकार दिए जा रहे हैं...संविधान की अनदेखी की जा रही है और संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है।" रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जनता और कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को उठाने के लिए किया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad