Advertisement

पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति करने में व्यस्त हैं मान: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में महिला से कथित मारपीट और उसे अर्धनग्न अवस्था में घुमाने की घटना...
पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति करने में व्यस्त हैं मान: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में महिला से कथित मारपीट और उसे अर्धनग्न अवस्था में घुमाने की घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और वह (मान) ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति करने में व्यस्त हैं।

भाजपा ने 55 वर्षीय महिला से कथित तौर पर मारपीट किए जाने और उसे अर्धनग्न अवस्था में घुमाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। पंजाब पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 मार्च को तरनतारन जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बेटे ने एक महिला के साथ भागकर उसके परिवार की इच्छा के विरुद्ध उससे शादी कर ली थी, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "तरनतारन के वल्टोहा गांव में 55 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न किया गया, उसे पीटा गया और नग्न कर घुमाया गया। यह घटना शर्मनाक है और इसने पंजाब में हर किसी की अंतरात्मा झकझोर कर रख दी है।”

उन्होंने पंजाब में बलात्कार, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध की अन्य घटनाओं का हवाला दिया और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है जबकि मुख्यमंत्री मान राजनीति करने में व्यस्त हैं। सिंह ने आरोप लगाया, ''पंजाब में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय, मुख्यमंत्री अधिकांश समय दिल्ली में बिताते हैं, अपनी पार्टी के अभियानों में भाग लेते हैं और दिल्ली आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad