Advertisement

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने महुआ के फूल जमा करने वाली महिलाओं से बात की, पूछी उनकी परेशानियां

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा...
मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने महुआ के फूल जमा करने वाली महिलाओं से बात की, पूछी उनकी परेशानियां

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा करने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में पूछा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं ने गांधी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

महुआ के पेड़ मध्य प्रदेश के घने जंगलों में बहुतायत में पाए जाते हैं और आदिवासी समुदायों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत है।सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला जिलों में आमसभाओं संबोधित किया।

मंगलवार की सुबह जब गांधी यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने उमरिया शहर के पास एक जंगल में कुछ महिलाओं को महुआ के फूल इकट्ठा करते देखा। कांग्रेस नेता ने कहा, "जंगल में महिलाओं को महुआ बीनते हुए देखने के तुरंत बाद, गांधी ने अपना वाहन रोका, उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं तथा परेशानियों के बारे में पूछा।" बाद में गांधी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को मप्र के शहडोल जिले में रात भर रुकना पड़ा। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने पहले कहा था कि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर सोमवार को उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस ईंधन टैंकर को हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने के लिए शहडोल पहुंचना था, वह समय पर नहीं पहुंचा और इसलिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को तंज कसते हुए दावा किया कि गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad