Advertisement

विधानसभा उपचुनाव नतीजे: मोकामा से राजद उम्मीदवार विजेता घोषित, 4 सीटें बीजेपी के खाते में आईं, 1 सीट शिवसेना और टीआरएस ने जीती

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र...
विधानसभा उपचुनाव नतीजे: मोकामा से राजद उम्मीदवार विजेता घोषित, 4  सीटें बीजेपी के खाते में आईं, 1 सीट शिवसेना और टीआरएस  ने जीती

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। यह सीट विधायक अनंत सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई थी। इसी तरह बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रत्याशी को 2000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से उद्धव गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है। 

 

बिहार के अलावा यूपी, ओडिशा और हरियाणा में भी बीजेपी को जीत मिली है।यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है। वहीं, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई 16006 वोटों से जीत गए हैं। ओडिशा में धामनगर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad