Advertisement

भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया है। इसमें पार्टी ने कुल 182 में 160...
भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया है। इसमें पार्टी ने कुल 182 में 160 पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में गुजरात प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने सूची जारी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी मौजूद रहे। जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है।

बीजेपी की पहली सूची में जिन बड़े चेहरों को टिकट मिला है, उनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को  घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस छोड़कर आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है।

अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है। राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/3) pic.twitter.com/Jk4YBdmzlk
— BJP (@BJP4India) November 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (2/3) pic.twitter.com/TrveMvHuEM
— BJP (@BJP4India) November 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (3/3) pic.twitter.com/Fthtpzm7Qu
— BJP (@BJP4India) November 10, 2022

इन नेताओं ने किया चुनाव न लड़ने का फैसला

वहीं, दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पूर्व मंत्री सौरभ पटेल, प्रदीप जडेजा, भूपेंद्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेगे। गुजरात के तकरीबन आठ पूर्व मंत्री चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। वहां दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए वोट एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 182 सीटों पर 4.9 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad