Advertisement

यूपी चुनावः बीजेपी ने 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, असीम अरुण को कन्नौज और रायबरेली सीट से अदिति सिंह को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 85 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें 15 महिला...
यूपी चुनावः बीजेपी ने 85 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, असीम अरुण को कन्नौज और रायबरेली सीट से अदिति सिंह को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 85 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें 15 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। हाल ही में पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेकर आए चर्चित असीम अरुण को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है तो कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह को रायबरेली से उम्मेदवार बनाया गया है।

हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद और समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में आने वाले नितिन अग्रवाल को हरदोई सदर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जबकि, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है। हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है। रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। वहीं हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं।

अब तक बीजेपी ने यूपी  विधानसभा चुनाव के लिए 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

यूपी  में सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

कौन कहां से उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

1. 78 विधानसभा - हाथरस (एससी) - अंजुला माहोर

2. 79 विधानसभा - सादाबाद - रामवीर उपाध्याय

3. 80 विधानसभा - सिकन्दराऊ - बीरेंद्र सिंह राणा

4. 95 विधानसभा - टूंडला (एससी) - प्रेमपाल सिंह घनगर

5. 96 विधानसभा - जसराना - मानवेंद्र सिंह लोधी

6. 97 विधानसभा - फिरोजाबाद - मनीष असीजा 

7. 98 विधानसभा - शिकोहाबाद - ओमप्रकाश वर्मा 'निषाद' 

8. 99 विधानसभा - सिरसागंज - हरिओम यादव

9. 100 विधानसभा - कासगंज - देवेंद्र सिंह लोधी 

10 103 विधानसभा - अलीगंज - सत्यपाल सिंह राठौर

11. 104 विधानसभा - एटा - विपिन वर्मा डेविड

12. 107 विधानसभा - मैनपुरी - जयवीर सिंह

13. 108 विधानसभा - भोगांव - राम नरेश अग्निहोत्री

14. 127 विधानसभा - पीलीभीत - संजय गंगवार

15. 128 विधानसभा - बरखेड़ा - स्वामी प्रवाक्तानंद

16. 129 विधानसभा – पूरनपुर (एससी) - बाबूराम पासवान 

17. 130 विधानसभा - बीसलपुर - विवेक वर्मा

18. 132 विधानसभा - जलालाबाद - हरिप्रकाश वर्मा

19.133 विधानसभा - तिलहर - सलोना कुशवाह

20. 136 विधानसभा - ददरौल - मानवेन्द्र सिंह

21.137 विधानसभा - पलिया - हरविंदर रोमी साहनी

22. 138 विधानसभा - निघासन - शशांक वर्मा

23. 139 विधानसभा - गोला गोरखनाथ - अरविंद गिरि 

24. 140 विधानसभा - श्रीनगर -  मंजू त्यागी

25.141 विधानसभा - धौरहरा - विनोद शंकर अवस्थी

26.142 विधानसभा - लखीमपुर - योगेश वर्मा 

27. 143 विधानसभा - कसता (एससी) - सौरभ सिंह मोनू

28. 144 विधानसभा - मोहम्मदी - लोकेन्द्र प्रताप सिंह

29. 147 विधानसभा - हरगांव (एससी) - सुरेश राही

30. 148 विधानसभा - लहरपुर - सुनील वर्मा

31. 150 विधानसभा - सेवता - ज्ञान तिवारी

32. 151 विधानसभा - महमूदाबाद - आशा मौर्य

33. 153 विधानसभा - मिश्रिख (एससी) - रामकृष्ण भार्गव

34. 154 विधानसभा - सवायजपुर - माधवेंद्र प्रताप सिंह

35. 155 विधानसभा - शाहाबाद - रजनी तिवारी

36. 157 विधानसभा – हरदोई-नितिन अग्रवाल

37. 157 विधानसभा - गोपामाऊ - श्याम प्रकाश

38. 158 विधानसभा - सांडी - प्रभाष वर्मा

39. 159 विधानसभा - बिलग्राम-मल्लावां - आशीष सिंह आशु 

40. 160 विधानसभा - बालामऊ - रामपाल वर्मा

41. 161 विधानसभा - संडीला - अलका अर्कवंशी

42. 162 विधानसभा - बांगरमऊ - श्रीकांत कटियार

43. 163 विधानसभा - सफीपुर (एससी) - बम्बा लाल दिवाकर

44. 164 विधानसभा - मोहन (एससी) - बृजेश रावत

45. 165 विधानसभा - उन्नाव - पंकज गुप्ता

46. 167 विधानसभा - पुरवा - अनिल सिंह

47. 179 विधानसभा - हरचंदपुर - राकेश सिंह

48. 180 विधानसभा - रायबरेली - अदिति सिंह

49. 193 विधानसभा - अमृतपुर - सुशील कुमार शाक्य

50. 194 विधानसभा - फर्रुखाबाद - मेजर सुनील दत्त द्विवेदी

51. 195 विधानसभा - भोजपुर - नागेंद्र सिंह राठौर

52. 196 विधानसभा - छिबरामऊ - अर्चना पांडे

53. 197 विधानसभा - तिर्वा - कैलाश सिंह राजपूत

54. 198 विधानसभा -  कन्नौज - असीम अरुण 

55. 200 विधानसभा - इटावा - सरिता भदौरिया

56. 202 विधानसभा - बिधूना - रिया शाक्य

57. 203 विधानसभा - दिबियापुर - लाखन सिंह राजपूत

58. 206 विधानसभा - अकबरपुर-रनिया - प्रतिभा शुक्ला

59. 207 विधानसभा - सिकंदरा - अजीत पाल

60. 209 विधानसभा बिल्हौर (एससी) - राहुल बच्चा सोनकर

61. 210 विधानसभा - बिठूर - अभिजीत सांगा 

62. 211 विधानसभा - कल्यानपुर - नीलिमा कटियार

63. 212 विधानसभा - गोविंदनगर - सुरेंद्र मैथानी

64. 213 विधानसभा - सीसामऊ - सलिल बिश्नोई

65. 214 विधानसभा - आर्य नगर - सुरेश अवस्थी

66. 215 विधानसभा - किदवई नगर - महेश त्रिवेदी

67. 216 विधानसभा - कानपुर कैंट - रघुनंदन भदौरिया

68. 217 विधानसभा - महाराजपुर - सतीश महाना

69. 219 विधानसभा - माधोगढ़ - मूलचंद्र निरंजन

70. 221 विधानसभा - ओरई (एससी) - गौरी शंकर वर्मा

71.  222 विधानसभा- बबीना- राजीव पारीछा

72. 223 विधानसभा- झांसी नगर- रवि शर्मा

73. 225 विधानसभा- गरौठा- जवाहर राजपूत

74. 226 विधानसभा-  ललितपुर- रामरतन कुशवाहा

75. 227 विधानसभा- महरौनी- मनोहर लाल मन्नू कोरी

76. 229 विधानसभा-राथ- मनीषा अनुरागी

77. 230 विधानसभा-महोबा- राकेश गोस्वामी

78. 231 विधानसभा- चरखारी- बृजभूषण राजपूत

79. 233 विधानसभा- बबेरू- अजय पटेल

80. 234 विधानसभा- नरैनी- ओममनी वर्मा

81. 235 विधानसभा- बांदा -. प्रकाश द्विवेदी

82. 240 विधानसभा- फतेहपुर-  विक्रम सिंह

83. 241 विधानसभा- अयाह शाह- विकास गुप्ता

84. 242 विधानसभा- हुसैनगंज- रणवेंद्र प्रताप सिंह

85. 243 विधानसभा- खागा-  कृष्णा पासवान

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad