Advertisement

दक्षिण भारत में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा, राजग 400 से अधिक सीट जीतेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने जताया विश्वास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर...
दक्षिण भारत में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा, राजग 400 से अधिक सीट जीतेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने जताया विश्वास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उन्होंने विश्वास जताया कि चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात को ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून को 400 पार।’’ उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा के पास दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा थी। एक बार फिर, मैं यह कहता हूं : इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।’’

‘पीटीआई’ द्वारा भेजे गए प्रश्नों के एक अलग लिखित जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे।’’

लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं। इसके अलावा उसे एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad