Advertisement

त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड में किसकी बनेगी सरकार? आज घोषित होंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, मतगणना जारी

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से...
त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड में किसकी बनेगी सरकार? आज घोषित होंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, मतगणना जारी

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। तीनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। अभी त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है, जबकि नगालैंड में बीजेपी के गठबंधन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है।

नागालैंड: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

त्रिपुरा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 1 सीट जीतकर 32 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

मेघालय: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

 

#NagalandAssemblyElections2023 | नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

- मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

#MeghalayaElections | चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

#TripuraElection2023 | मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।

त्रिपुरा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 18 सीटों पर, त्रिपुरा मोथा पार्टी 12 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

त्रिपुरा में 81% से ज्यादा हुआ था मतदान

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को शाम चार बजे तक 81.1 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 259 उम्मीदवारों ने इस बार चुनाव लड़ा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकारो ने बताया था कि 3,337 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। इन मतदान केंद्रों में से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई थी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्रिपुरा में कुल 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने कहा, ‘‘किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत पूरे राज्य में एक मार्च शाम छह बजे से तीन मार्च सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है, लेकिन आवश्यक सेवाओं और परीक्षार्थियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मतगणना 21 स्थानों पर हो रही है। करीब पांच से आठ दौर की मतगणना होगी। रुझान दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। सुरक्षाकर्मियों ने अगरतला के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के 259 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मेघालय में हुई थी 74.32% वोटिंग

मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर वोटिंग हुई थी, यहां 21.6 लाख वोटर्स 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 36 महिलाएं हैं। यहां 27 फरवरी को 74.32% वोटिंग हुई थी। यहां तृणमूल कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल चुनावी ताल ठोकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर के मुताबिक प्रदेश में 3,419 मतदान केंद्र थे. इनमें 640 'असुरक्षित' और 323 'संवेदनशील' की श्रेणी में थे।

राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है। ऐसी अटकले हैं कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है।

नगालैंड में हुई थी 82.42% वोटिंग

नगालैंड विधानसभा के चुनाव में 82.42% वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 183 कैंडिडेट ने अपनी किस्मत आजमाई है। यहां 59 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं। दरअसल, 60 सीटों वाले सूबे में जुन्हेबोटो जिले की अकुलुतो सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक काज़ेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। यहां 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं। राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad