Advertisement

दिल्ली MCD उपचुनाव: भाजपा को झटका, चार सीटों पर AAP आगे, एक पर कांग्रेस की लीड

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 5 वार्डों में हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी, आम आदमी...
दिल्ली MCD उपचुनाव: भाजपा को झटका, चार सीटों पर AAP आगे, एक पर कांग्रेस की लीड

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 5 वार्डों में हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अब देखना होगा कि नतीजे किससे पक्ष में जाता है।

दिल्ली के जिन वार्ड में उपचुनाव हुए है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली शामिल है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत दिख रही है। आजतक के अनुसार, चार वार्डो में आप को बढ़त मिली हुई है। जबकि एक वार्ड में कांग्रेस आगे है।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव काउंटिंग (9:30 AM)

1. कल्याणपुरी - AAP 4461 वोट से आगे
2. त्रिलोकपुरी - AAP 3156 वोट से आगे
3. चौहान बांगर - कांग्रेस 6526 वोट से आगे
4. शालीमार बाग - AAP 1238 वोट से आगे
5. रोहिणी C - AAP 1871 वोट से आगे

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad