Advertisement

पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों की घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब और गोवा से चुनावों की शुरुआत होगी। इन दोनों राज्यों में अब से ठीक एक महीने बाद यानी 4 फरवरी को मतदान होगा। उत्तराखंड में 15 फरवरी को जबकि मणिपुर में चार और आठ मार्च को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा और पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को जबकि तीसरे चरण में 19 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 23 फरवरी को, पांचवें चरण में 27 फरवरी को और छठे चरण में 4 मार्च को वोटिंग होगी। अंतिम चरण का मतदान 8 मार्च को होगा। वोटों की गिनती सभी राज्यों में एक साथ 11 मार्च को होगी।

गौरतलब है कि यूपी में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी जबकि पंजाब में अकाली भाजपा गठजोड़, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भविष्य दांव पर है। इसी प्रकार गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने आप और कांग्रेस की चुनौती है। उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए दांव पेच लड़ा रही है। मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा के अलावा स्‍थानीय पार्टियां मैदान में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad