Advertisement

एग्जिट पोल ऑफ पोल्स: कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। 12 मई को यहां की...
एग्जिट पोल ऑफ पोल्स: कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। 12 मई को यहां की 224 में से 222 सीटों पर चुनाव हुए। बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए। 15 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं।

फिलहाल, पांच में से तीन एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। जेडीएस कांग्रेस और भाजपा को सरकार बनाने से रोक सकती है और किंगमेकर की भी भूमिका निभा सकती है। फिलहाल, इस सर्वे से स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं दिख रही है।

वहीं, अगर पांचों एग्जिट पोल्स का औसत निकालें तो भी किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। जेडीएस के पास दोनों तरफ जाने के ऑप्शन फिलहाल नजर आ रहे हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स?

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को अधिकतम 118 सीटें दी हैं। एकमात्र इसी एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है। वहीं, इस सर्वे में भाजपा को 79-92 सीटें दी गई हैं। रिपब्लिक टीवी सर्वे में भाजपा को अधिकतम 114 सीटें दी गई हैं। इसमें भाजपा बहुमत के करीब दिख रही है।

इसके अलावा, इंडिया टीवी-वीएमआर, टाइम्स नाउ-वीएमआर और एबीपी-सीवोटर के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया

कांग्रेस: 106-118

भाजपा: 79-92

जेडीएस: 22-30

अन्य: 1-4

इंडिया टीवी-वीएमआर 

कांग्रेस: 97

भाजपा: 87

जेडीएस: 35

अन्य: 3

टाइम्स नाउ-वीएमआर

कांग्रेस: 90-103

भाजपा: 80-93

जेडीएस: 31-39

अन्य: 2-4

एबीपी- सीवोटर

कांग्रेस: 87-99

भाजपा: 97-109

जेडीएस: 21-30

अन्य: 1-8

रिपब्लिक टीवी

कांग्रेस: 73-82

भाजपा: 95-114

जेडीएस: 32-43

अन्य: 2-3

एग्जिट पोल ऑफ एग्जिट पोल्स

अगर इन पांच एग्जिट पोल का औसत निकालें तो भाजपा को न्यूनतम 87 और अधिकतम 99 सीट मिलने के आसार हैं।

वहीं, कांग्रेस को औसतन न्यूनतम 90 सीट और अधिकतम 100 सीटें मिलने का अनुमान है।

जेडीएस को न्यूनतम 28 और अधिकतम 35 सीटें मिल सकती हैं। 

वहीं, अन्य के खाते में न्यूनतम 2 और अधिकतम 5 सीटें जा सकती हैं।

यानी इस एग्जिट पोल्स से त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर नजर आ रही है। 23 अप्रैल को भी कई न्यूज चैनल और एजेंसियों ने ओपीनियन पोल जारी किए थे। इनमें भी ज्यादातर में त्रिशंकु विधानसभा की बात सामने आई थी।

एग्जिट पोल्स-

पार्टी

2013में सीटें

इंडिया टीवी- वीएमआर

इंडिया टुडे-एक्सिस

टाइम्स नाउ-वीएमआर एबीपी- सीवोटर रिपब्लिक

भाजपा

40

87

79-92

80-93 97-109 95-114

कांग्रेस

122

97

106-118

90-103 87-99 73-82

जेडीएस

40

35

22-30

31-39 21-30 32-43

अन्य

22

3

1-4

2-4 1-8 2-3

अोपीनियन पोल्स-

ओपिनियन पोल भाजपा कांग्रेस जेडीएस
एबीपी-सीएसडीएस 89-95 85-91 32-38
इंडिया टुडे-कावेरी 76-86 90-91 34-43
टाइम्स नॉउ-बीएमआर 89 91 40
इंडिया टुडे-कावेरी 76-86 90-91 34-43
सी-फोर 70 126 27
टीवी-9-सी वोटर 96 102 25
औसत सीटें 87 100 40

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad