Advertisement

गुजरात के राज्य सभा चुनाव में भाजपा की दो, कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय

गुजरात में राज्य सभा की चार सीटों के लिए मतदान आज शुरू हो गई है। चुनाव मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा...
गुजरात के राज्य सभा चुनाव में भाजपा की दो, कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय

गुजरात में राज्य सभा की चार सीटों के लिए मतदान आज शुरू हो गई है। चुनाव मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। अपने विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट जीत सकती हैं। दोनों दलों के बीच मुकाबला चौथी सीट के लिए है। इस सीट के लिए किसी भी पार्टी के पास पर्याप्त वोट न होने कारण नतीजे के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है।

भाजपा को दो, कांग्रेस को एक सीट मिलना तय

भाजपा ने चार सीटों में से तीन के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। भाजपा के अपने विधायकों की संख्या के आधार पर दो सीटें आसानी से निकाल सकती है जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

दोनों पार्टियों के बीच चौथी सीट के लिए कांटे की टक्कर है। दोनों ही दल इस मुकाबले में बाजी मारने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने सभी प्रत्याशियों के जीत की उम्मीद जताई है। भाजपा ने अभय भारद्वाज, रामिला बारा और नरहरि अमीन को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल और भारत सिंह सोलंकी को उतारा है।

कोरोना काल में विशेष इंतजाम

चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस की महामारी के बीच चुनाव संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। प्रत्येक मतदाता (विधायक) का तापमान चेक होगा। उन्हें मास्क लगाकर रहना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। जिन्हें बुखार होगा, उन्हें अलग कमरे में इंतजार के लिए बिठाया जाएगा। पहले कांग्रेस का एक और भाजपा के तीन विधायक कोविड-19 पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि बाद में सभी विधायक स्वस्थ हो गए।

इस तरह के चुनावी समीकरण

नियम के मुताबिक, प्रत्येक प्रत्याशी को जीतने के लिए 35 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के पास 103 और कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। इसके अलावा भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो, एनसीपी का एक और निर्दलीय विधायक जिगनेश मेवानी भी वोटिंग के अधिकारी हैं। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं लेकिन अभी विधायकों की संख्या सिर्फ 172 है क्योंकि 10 सीटें खाली हैं। आठ सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों और दो सीटें कोर्ट केस के कारण रिक्त हैं। राज्य सभा चुनाव के मतदान के बाद मतगणना आज शाम को ही पांच बजे शुरू होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad