Advertisement

झारखंड में चौथे चरण का मतदान पूरा, 62.54 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान पूरा हो गया। इस चरण में 62.54 फीसदी मतदाताओं ने...
झारखंड में चौथे चरण का मतदान पूरा, 62.54 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान पूरा हो गया। इस चरण में 62.54 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। गिरिडीह, देवघर, धनबाद और बोकारो जिलों की 15 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर दो प्रमुख मंत्रियों समेत कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। जमुना, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई। बाकी सीटों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। गिरिडीह जिले के जमुना विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदाताओं ने कोई विकास कार्य नहीं होने के कारण वोटिंग का वहिष्कार किया।

मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है। वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच  है। चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच है। झरिया सीट पर एक ही परिवार की दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है, जहां भाजपा ने रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है। रागिनी भगवा पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह (कांग्रेस नेता) की हत्या के मामले में जेल में हैं।

23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने रविवार को बताया कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें 22,44,134 महिलाएं हैं। चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना 23 दिसंबर को

चौबे ने बताया कि चौथे चरण के लिए कुल 6,101 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3,070 संवेदनशील थे। पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad