Advertisement

कोलकाता नगर निगम मतगणना: ममता का जलवा बरकरार, ज्यादातर सीटों पर टीएमसी को मिली जीत

कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो  गए हैं। कुल 144 वार्ड के वोटों की गिनती जारी है।ममता बनर्जी...
कोलकाता नगर निगम मतगणना: ममता का जलवा बरकरार, ज्यादातर सीटों पर टीएमसी को मिली जीत

कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो  गए हैं। कुल 144 वार्ड के वोटों की गिनती जारी है।ममता बनर्जी की तृणणूल कांग्रेस कोलकाता नगर निगम चुनावों में 89 सीटों पर जीत चुकी है। पार्टी, फिलहाल 44 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के खाते में अब तक महज एक जीत आई है। 

बता दें कि 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है और 200 मीटर के इलाके में 144 धारा लागू रहेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं आने दिया जाएगा।

ममता बनर्जी की पार्टी अब तक कोलकाता नगर निगम चुनाव में 89 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसके अलावा 44 पर आगे चल रही है। भाजपा के खाते में अब तक महज एक जीत आई है। इसके अलावा तीन पर आगे है। वहीं सीपीएम 1 और कांग्रेस दो सीट जीत चुके हैं।

टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे, भाजपा अब तक केवल एक सीट जीती

कुल सीट-144

टीएमसी 89 जीती और 44 पर आगे

भाजपा एक सीट पर जीती और तीन पर आगे

भाकपा की एक सीट पर जीत

सीपीआई (एम) की एक सीट पर जीत 

कांग्रेस दो जीती  

निर्दलीय को तीन पर जीत

बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में हुआ था। इस चुनाव में 64 फीसदी मतदान हुआ था। आज 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोटों की गिनती की जा रही है।

गौरतलब है कि माकपा के एक उम्मीदवार ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया है। उम्मीदवार ने कल हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने एक अन्य याचिका दायर कर चुनाव के दौरान हुई हिंसा का सबूत पीठ को देने की अनुमति मांगी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad