Advertisement

थम गया पहले चरण का चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने...
थम गया पहले चरण का चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने आज कई रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव ने सहारनपुर और बिजनौर में रोड शो किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 7, उत्तराखंड की 5, असम की 5, बिहार की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, पश्चिम बंगाल की 2, मणिपुर की 2, नागालैंड की 1, मिजोरम की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 सीटों पर मतदान होगा।

मोदी से लेकर राहुल तक की रैलियां

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की आज ताबड़तोड़ रैलिया कीं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण भारत तक कई चुनावी रैलियों के द्वारा मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। पीएम मोदी महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए प्रचार किया, तो दक्षिण भारत के कोयम्बटूर, चित्रदुर्ग और मैसूर में रैलियों को संबोधित किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीर्थनगरी जगन्नाथ पुरी में रोड शो किया। 

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असम और बिहार के मतदाताओं को साधने की कोशिश की। राहुल गांधी ने बिहार के गया से महागठबंध की तरफ से हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के लिए प्रचार किया। राहुल गांधी के साथ हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad