Advertisement

बंगाल: मोदी-शाह का मिशन 200 फेल ? ममता की टीएमसी ऐसे पड़ रही है भारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। करीब 10.30 बजे तक के रूझानों से साफ है कि एक...
बंगाल: मोदी-शाह का मिशन 200 फेल ?  ममता की टीएमसी ऐसे पड़ रही है भारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। करीब 10.30 बजे तक के रूझानों से साफ है कि एक बार फिर टीएमसी राज्य में सरकार बना सकती है। अभी तक के रूझानों में टीएमसी को बहुमत मिल गया है। और भाजपा 100 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है। साफ है कि अगर यही स्थिति बनी तो भाजपा का बंगाल जीतने का सपना अधूरा रह जाएगा। यही नहीं उसका मिशन 200 भी फेल होता दिख रहा है। अगर रूझानों को बहुत बड़ा उलटफेर नहीं होता है, तो एक बात तो साफ हो गई है कि भाजपा अब 200 सीटों के करीब नहीं पहुंचेगी।

 अगर विभिन्न टीवी चैनलों के रूझानों को देखा जाय तो टीएमसी आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। एबीपी न्यूज के अनुसार टीएमसी 191 और भाजपा 96 सीटों पर आगे है। इसी तरह आज तक के अनुसार टीएमसी 174 और भाजपा 109 सीटों पर आगे हैं। साफ है कि किसी भी स्थिति में अब भाजपा के लिए 200 सीटों का आंकड़ा छूना बेहद ही मुश्किल है।

क्या जीत कर भी हारेंगी ममता

हालांकि रूझानों में एक बहुत बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। वह है ममता बनर्जी का नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से लगातार पीछे चलना है। 10.30 बजे तक के रूझानों के अनुसार ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से 7500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही है। अहम बात यह है कि अभी तक वह एक बार भी शुभेंदु से आगे नहीं हो पाई हैं। शुभेंदु ने चुनावों से पहले ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराने का दावा किया था। अगर यही स्थिति बनती है और ममता चुनाव हार जाती हैं तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा।

मिथुन का दांव भी नहीं आया काम ?

भाजपा ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। इसके लिए फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को भी मैदान में उतार दिया था। लेकिन जैसे रूझान आ रहे हैं, उससे लगता है कि मिथुन दा भी भाजपा के सपने को पूरा करने में फेल हो रहे हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad