Advertisement

नीतीश सातवीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो उपमुख्यमंत्री समेत 15 सदस्यों का होगा मंत्रिमंडल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद...
नीतीश सातवीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो उपमुख्यमंत्री समेत 15 सदस्यों का होगा मंत्रिमंडल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि एनडीए विधानमंडल दल के नेता के तौर पर उन्हें चुने जाने की जानकारी उन्होंने राज्यपाल को दी है।

शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:00 से 4:30 के बीच राजभवन में होगा, जहां वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और वो राज्य के 37वें मुख्यमंत्री होंगे। इस बार 15 से 16 सदस्यों का मंत्रिमंडल हो सकता है।

उपमुख्यमंत्री के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन, रविवार को भाजपा विधानमंडल दल के नए नेता के तौर पर कटिहार से चार बार चुनाव जीत रहे तारकिशोर प्रसाद को चुना गया। अब इस बात के कयास हैं कि प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि, अब तक जो विधानमंडल दल का नेता चुना गया है वहीं उपमुख्यमंत्री बना है और सुशील मोदी इससे पहले तक चुने जाते रहे हैं। इस रेस में रेणु देवी भी शामिल हैं। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री की रेस से सुशील कुमार मोदी का 'पत्ता' कट चूका है। इस बाबत मोदी ने खुद रविवार को दर्द छलकता हुआ ट्वीट किया था। सुशील मोदी अब अपेन ट्वीटर अकाउंट से उपमुख्यमंत्री हटा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 40 साल से उन्होंने भाजपा और संघ की सेवा की है। आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे वो निभाएंगे। सुशील मोदी ने यह भी कहा था कि उनसे कोई कार्यकर्ता का पद तो नहीं हीं छिन सकता।

 243 सीटों वाली राज्य विधानसभा में एनडीए के खाते में कुल 125 सीटें आई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटे मिली है। इस बार एनडीए में बीजेपी को 74 सीटें, जेडीयू को 43, मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को 4 और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 4 सीटें मिली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad