Advertisement

यूपी राज्यसभा चुनाव में 9 सीटों पर BJP का कब्जा, BSP प्रत्याशी को हराकर अनिल अग्रवाल भी जीते

देश के सात राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं।   यूपी में राज्य सभा की 10वीं सीट...
यूपी राज्यसभा चुनाव में 9 सीटों पर BJP का कब्जा, BSP प्रत्याशी को हराकर अनिल अग्रवाल भी जीते

देश के सात राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं।   यूपी में राज्य सभा की 10वीं सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा उम्मीदवार अनिल अग्रवाल ने भीमराव अंबेडकर को हरा दिया है। यानी यूपी मेंं भाजपा के खाते में 9 सीटें आई हैं। जबकि सपा को एक सीट मिली है।

-कर्नाटक में कांग्रेस 3 और भाजपा 1 सीट पर जीती।

-शरद यादव के धड़े वाले जनता दल (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार केरल से राज्यसभा के लिए चुने गए।

-वीडियो की समीक्षा के बाद झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम के खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकायत को खारिज कर दिया है। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने मतदान के बाद पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को अपना मतपत्र नहीं दिखाया था।

-कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू

-पश्चिम बंगाल में  तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवार जीत गए। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी भी जीते। उन्हें 47 वोट मिले। सीपीएम के रॉबिन देब की हार हुई। उन्हें सिर्फ 30 वोट मिले।

-उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के निर्देश के बाद काउंटिग शुरु। 

-उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में आपत्‍त‍ि मिलने के बाद काउंटिंग रोक दी गई।

-कर्नाटक में भी वोटों की गिनती अभी शुरू नहीं हुई क्योंकि जनता दल ने कुछ विसंगतियों के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की थी।

-समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा और बसपा ने मांग की है कि भाजपा के नितिन अग्रवाल और बसपा के अनिल सिंह के वोट को अवैध घोषित किया जाए। उन पर आरोप है कि उन्होंने पोलिंग एजेंट को अपना मत पत्र नहीं दिखाया है।

-इस बीच उत्तर प्रदेश में मतपत्रों पर आपत्ति को लेकर चुनाव आयोग ने काउंटिंग रोक दी है। अब आयोग की अनुमति के बाद ही फिर से वोटों की गिनती शुरु हो सकेगी।

-छत्तीसगढ की एक राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा की सरोज पांडेय जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के लेखराम साहू को हराया है।

- चुनाव आयोग को प्रकाश राम के वोट को रद्द करने के लिए झारखंड विकास मोर्चा से शिकायत मिली है। उन्होंने क्रॉस वोट किया था। रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग इस मामले को देखेगा।

इन राज्यों में हुए चुनाव

उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-05, कर्नाटक-04, झारखंड-02, छत्तीसगढ़-01 और तेलंगाना-03, केरल-1

छत्तीसगढ़ में भाजपा जीती

छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस के लेखराम साहू को हराकर भाजपा की सरोज पांडेय जीत गई हैं।

पं.बंगाल में सिंघवी जीते

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने जीत हासिल की है। इनके अलावा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवार जीत गए हैं।

झारखंड में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट

एक सीट पर भाजपा के समीर उरांव और दूसरी पर कांग्रेस धीरज साहू जीते।

तेलंगाना में टीआरएस को कामयाबी

तेलंगाना की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के उम्मीदवार जे संतोष कुमार, बी लिंगैया यादव और बी प्रकाश ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस से केपी पलराम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।

केरल

केरल में राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ जिसमें शरद यादव के धड़े वाले जनता दल (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार केरल से राज्यसभा के लिए चुने गए।

कर्नाटक

कर्नाटक में कांग्रेस 3 और भाजपा 1 सीट पर जीती।

उत्तर प्रदेश-9 सीटों पर भाजपा का कब्जा


-अरुण जेटली (भाजपा) 
-डॉ. अनिल जैन (भाजपा)
-अशोक वाजपेयी (भाजपा) 
-कांता कर्दम (भाजपा) 
-विजय पाल सिंह तोमर (भाजपा) 
-डॉ. हरनाथ सिंह यादव (भाजपा) 
-सकलदीप राजभर (भाजपा) 
-जीवीएल नरसिम्हा (भाजपा)
-अनिल अग्रवाल (भाजपा)
-जया बच्चन (सपा) 

               

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad