Advertisement

उत्तर प्रदेश में मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे सपा और रालोद

समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर लड़ेगी।समाजवादी...
उत्तर प्रदेश में मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे सपा और रालोद

समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा,'उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।'

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी जबकि रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने और खतौली विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई हैं।

आजम और सैनी की सदस्यता अदालत से सजा होने के बाद रद्द की गयी है। इन सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad