Advertisement

त्रिपुरा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण दिन: योगी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना चल रही है। 60 सीटों में 54 के रुझान सामने आ रहे हैं। रुझानों में भाजपा...
त्रिपुरा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण दिन: योगी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना चल रही है। 60 सीटों में 54 के रुझान सामने आ रहे हैं।

रुझानों में भाजपा सरकार बनाने की तरफ बढ़ती दिख रही है। वहीं 'लाल दुर्ग' 25 सालों बाद ढहता नजर आ रहा है।

रुझानों में जहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 17 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 29 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं तीसरी पार्टी आईपीएफटी 8 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा का इस पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन हुआ है। इसलिए दोनों की सीटें जोड़ी जाएं तो भाजपा गठबंधन 35 सीटों पर आगे है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- भाजपा त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। मैं इसके लिए पीएम मोदी, अमित शाह जी और हमारे कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। यहां तक कि नगालैंड और मेघालय में हमारा प्रदर्शन ऐतिहासिक है। भारतीय राजनीति में यह महत्वपूर्ण दिन है।

वहीं, सीपीआई की तरफ से बृंदा करात ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है। कुछ और राउंड की मतगणना होने दीजिए। हम और ज्यादा सीटें पाएंगे।

भाजपा के महासचिव और पूर्वोत्तर प्रभारी राम माधव ने कहा- त्रिपुरा में जो रुझान हैं, उससे हम संतुष्ट हैं। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनाने वाले रुझान हैं। अंतिम नतीजों के लिए हम इंतजार करेंगे और हमें उम्मीद है हम 40 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad