Advertisement

यूपी उपचुनाव नतीजों से सपा-बसपा समर्थकों में जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम अब लगभग साफ हो गए हैं। नतीजों में...
यूपी उपचुनाव नतीजों से सपा-बसपा समर्थकों में जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम अब लगभग साफ हो गए हैं। नतीजों में भाजपा को झटका लगा है।

फूलपुर सीट पर सपा के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 59,613 वोटों से जीत गए हैं। यह सीट पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पास थी। 

वहीं योगी के गढ़ गोरखपुर में सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद आगे चल रहे हैं यानी इन चुनावों में सपा ने बड़ा उलटफेर किया है। चुनाव से पहले बसपा ने सपा को समर्थन दिया था। इसका भी एक बड़ा प्रभाव दिख रहा है। योगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा ने उपेंद्र शुक्ला को उतारा था। यूपी के सीएम की सीट पर ऐसा प्रदर्शन भाजपा के लिए बड़ा झटका है और जाहिर है विपक्षी खेमा इसे हाथों-हाथ लेगा।

वहीं, इस पर सपा-बसपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

देखें, तस्वीरें-

लखनऊ में सपा कार्यकर्ता ''बुआ-भतीजा जिंदाबाद'' के नारे लगाते नजर आए-


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad