उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा चुनाव के रूझान पूरी तरह से भाजपा गठबंधन के पक्ष में दिख रहे हैं। दोनों ही जगहों पर शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी आगे है। यूपी में एनडीए नौ सीट जीत चुकी है, जबकि 53 पर वह आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट तो महागठबंधन 17 सीटों पर आगे है। सीटों के लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के नतीजों पर सबकी नजरें हैं। माना जाता रहा है कि यूपी से ही दिल्ली के सिंहासन का रास्ता बनता है। उधर, मौजूदा रूझानो से पता चलता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूर्वांचल में जादू नहीं चल पाया है।
LIVE अपडेट्स
- उत्तर प्रदेश में एनडीए 9 सीट जीती, 53 पर आगे, कांग्रेस 1 सीट पर आगे
- बिहार में एनडीए 6 सीट जीत चुकी है और 31 पर आगे चल रही है, यूपीए 3 सीट पर आगे
उत्तर प्रदेश, कुल सीट 80
| राजनैतिक दल (सीटें) | 2014 | 2019 | |
| रुझान | नतीजे | ||
| यूपीए | 02 | 01 | |
| एनडीए | 71 | 53 | 9 | 
| महागठबंधन | 05 | 17 | |
| 
 | |||
उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर सबकी नजर
उत्तर प्रदेश की वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, गाजीपुर,लखनऊ इन सीटों पर सबका ध्यान है। वाराणसी में इस बार नरेंद्र मोदी को गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय कितना टक्कर दे पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। वहीं, राहुल गांधी की सीट अमेठी पर इस बार लड़ाई रोचक है। स्मृति ईरानी इस बार राहुल गांधी को कड़ी चुनौती देती दिख रही हैं। वहीं, आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव तो बीजेपी की तरफ से दिनेश लाल निरहुआ लड़ाई में हैं।
बिहार, कुल सीट 40
केंद्र में सरकार बनाने के लिए 40 का आंकड़ा बहुत मायने रखता है। एनडीए का दावा है कि इस बार जनता उन्हें एक बार फिर अपना समर्थन देगी तो वहीं महागठबंधन का कहना है कि इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बना पाएंगे। बिहार के सबसे चर्चित सीटों में इस बार पटना साहिब का सीट है जहां शत्रुघ्न सिन्हा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला है।
बिहार की 40 सीटों पर 1ः39 बजे
| BIHAR (40) | |||
| Party | Lead | Won | Total | 
| NDA | 31 | 6 | 37 | 
| UPA | 3 | 0 | 3 | 
| BSP | 0 | 0 | 0 | 
| CPI | 0 | 0 | 0 | 
| Others | 0 | 0 | 0 | 
| Total | 40 | 0 | 40 | 
मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इस चुनाव में देश भर में 542 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों (वीवीपैट) का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। 542 सीटों पर 8,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। चुनाव लड़ने वाले प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हैं।
सात चरणों में हुआ चुनाव
लोकसभा की 543 में 542 सीटों पर चुनाव के लिए सात चरण में चुनाव हुआ है। इनमें 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह अब तक का सबसे अधिक मतदान है।
 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
			 
                     
                    