Advertisement

उत्तराखंडः बीजेपी ने 59 उम्मीदवारों का किया एलान: खटीमा से सीएम धामी तो हरिद्वार से मदन कौशिक लड़ेगे चुनाव, देखें पूरी सूची

उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 11 सीटों पर...
उत्तराखंडः बीजेपी ने 59 उम्मीदवारों का किया एलान: खटीमा से सीएम धामी तो हरिद्वार से मदन कौशिक लड़ेगे चुनाव, देखें पूरी सूची

उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। लिस्ट में 15 ब्राह्मणों और बनिया समुदाय के 3 उम्मीदवार को टिकट दिया गया है।। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली सूची में 10 फीसदी से अधिक महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसके अलावा 10 सीटों पर नए उम्मीदवार दिए गए हैं।

पार्टी की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवारों में से 18 पोस्ट ग्रैजुएट हैं। वहीं, 31 उम्मीदवारों ने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है। इनके अलावा चार धार्मिक नेताओं को भी टिकट दिया गया है। टिकट काटे जाने के मामले को पार्टी नेताओं ने बदलाव की संज्ञा दी है।

पार्टी ने यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्‌ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनशाली से शक्तिलाल शाह और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को उम्मीदवार बनाया है। मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। स्वामी एतिश्वरानंद को भी टिकट दे दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। चौबट्‌टाखाल से सतपाल महाराज को मैदान में उतारा है।

करीब एक दर्जन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा है। माना जा रहा है कि इन 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगली सूची में जारी किए जाएंगे। प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 60 पार का नारा दिया है।

जानें कौन कहां से है उम्मीदवार

1-खटीमा से पुष्कर सिंह धामी

2- यमुनोत्री से केदार सिंह रावत

3- गंगोत्री से सुरेश चौहान

4- बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट

5- थराली से गोपाल राम टम्टा

6- कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल

7- रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी

8- घनसाली से शक्तिलाल शाह

9- देवप्रयाग से विनोद कंडारी

10- नरेंद्र नगर सुबोध उनियाल

11- प्रताप नगर विजय सिंह पंवार (गुड्डू भैया)

12- घनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार

13- चकराता से राम शरण नौटियाल

14- विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान

15- सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर

16- धर्मपुर से विनोद चमोली

17- रायपुर से उमेश शर्मा काऊ

18- राजपुर रोड से खजान दास

19- देहरादून कैंट सविता कपूर

20- मसूरी से गणेश जोशी

21- ऋषिकेश से प्रेमचंद्र अग्रवाल

22- हरिद्वार से मदन कौशिक

23- बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान

24- ज्वालापुर से सुदेश राठौर

25- भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल

26- रुड़की से प्रदीप बत्रा

27- खानपुर से कुंवर रानी देवयानी

28- मंगलौर से दिनेश पंवार

29- लक्सर से संजय गुप्ता

30- हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद

31- यमकेश्वर से रेणू बिष्ट

32- पौड़ी से राजकुमार पोरी

33- श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत

34- चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज

35- लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत

36- धारचूला से धन सिंह धामी

37- डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल

38- पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत

39- गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा

40- कपकोट से सुरेश गरिया

41- बागेश्वर से चंदर राम दास

42- द्वाराहाट से अनिल शाही

43- सल्ट से महेश जीणा

44- सोमेश्वर से रेखा आर्या

45- अल्मोडा से कैलाश शर्मा

46- लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल

47- चंपावत से कैलाश गहतोड़ी

48- भीमताल से राम सिंह कैड़ा

49- नैनीताल से सरिता आर्य

50- कालाडूंगी से बंशीधर भगत

51- रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट

52- जसपुर से शैलेंद्र मोहन

53- काशीपुर से सरदार त्रिलोक सिंह चीमा

54- बाजपुर से राजेश कुमार

55- गदरपुर से अरविंद पांडे

56- किच्छा से राजेश शुक्ला

57- सितारगंज से सौरभ बहुगुणा

58- नानकमत्था से प्रेम सिंह राणा

59-पुरोला से दुर्गेश्वर लाल

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad