Advertisement

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना

मुंबई के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने...
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना

मुंबई के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्यागते हुए ट्वीट कर यह जानकारी दी है। एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था कि वह कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। 

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया 'X' पर कहा, " मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"

गौरतलब है कि शनिवार को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया था। बता दें कि कुछ समय पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया था। मगर अब भारत न्याय यात्रा से पहले उन्होंने पार्टी को झटका दिया है।

पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। देवड़ा, जिन्हें हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर दावा करने वाली उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) पर अस्वीकृति व्यक्त की थी।

अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत, जो अब ठाकरे गुट के साथ हैं, ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को हराया था। देवड़ा एक समय मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भी थे। वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad