Advertisement

दिग्विजय सिंह ने कहा- अगर बैलेट पेपर पर नहीं लौटे तो 2024 में हो सकता है आखिरी चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की...
दिग्विजय सिंह ने कहा- अगर बैलेट पेपर पर नहीं लौटे तो 2024 में हो सकता है आखिरी चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। फेसबुक पर हेट स्पीच को लेकर छिड़ी बहस के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 संसदीय चुनाव भारत का आखिरी संसद चुनाव हो सकता है, अगर हम भारतीय बैलेट पेपर पर वापस जाने के लिए नहीं उठते हैं।

दरअसल, एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आप बिलकुल सही कह रही हैं मैडम, ईवीएम टेक्नोलॉजी, भारत में संसदीय चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। 2024 संसद चुनाव भारत का आखिरी चुनाव हो सकता है अगर हम भारतीय बैलेट पेपर पर वापस जाने के लिए नहीं उठते हैं।'

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है वह पत्रकार कारोल कैडवलडर का है, जिन्होंने ट्वीटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फेसबुक एक घातक वैश्विक शक्ति है जो उदार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है- जब मैंने TED में यह कहा था, तो यह वास्तव में सिलिकॉन वैली कहा जाता था। 16 महीने, हर कोई अब इसे देखता है, लेकिन हम हेडलाइट्स में जमे हुए हैं। एक आने वाली मालगाड़ी की तरह लगता है।'

अपने अगले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा, 'कमलनाथ सरकार ने गौशालाओं के लिए 132 करोड़ का प्रावधान रखा था, जिसे बीजेपी सरकार ने घटाकर 11 करोड़ कर दिया है। अब आप ही बताईए कौन है गौ माता का असली भक्त, कमलनाथ जी या शिवराज सिंह चौहान जी?'

वहीं, सुधा भारद्वाज का मसला उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अत्यंत दुख की बात है कि हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा सम्मानित एक प्रतिष्ठित वकील, जिसे उच्च न्यायालय में जज बनने के लिए भारत में आमंत्रित किया गया था, पिछले 2 वर्षों से बिना किसी मुकदमे और सबूत के जेल में है। निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।'

 

 

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से ईवीएम द्वारा चुनाव कराए जाने का कई राजनीतिक दल विरोध कर चुके हैं। पार्टी में चल रही कलह के बीच दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad