Advertisement

चन्नी सरकार के नए कैबिनेट में कैप्टन के 5 करीबियों को किया जा सकता बाहर, 7 नए चेहरे को मिल सकती जगह; विस्तार आज

पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को राज्यपाल से...
चन्नी सरकार के नए कैबिनेट में कैप्टन के 5 करीबियों को किया जा सकता बाहर, 7 नए चेहरे को मिल सकती जगह; विस्तार आज

पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने बताया कि पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार राजभवन में शाम 4:30 बजे होगा।

सूत्रों ने के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल पांच मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है।

कैबिनेट गठन पर पार्टी आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा के बाद दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद चन्नी ने शनिवार को राज्यपाल के साथ मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

यह भी बताया जा रहा है कि पार्टी ने अमरिंदर सिंह सरकार से विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणू चौधरी, रजिया सुल्ताना और भारत भूषण आशु को बनाए रखने का फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक पांच विधायकों राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगर और सुंदर शाम अरोड़ा को हटाया जा सकता है, जो अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री थे।

कैबिनेट गठन पर चर्चा के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था।मुख्यमंत्री चन्नी और उनके दो डिप्टी सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी समेत कुल 18 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad