Advertisement

जेपी नड्डा ने बनाई नई टीम, एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूर बने उपाध्यक्ष, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को भी अहम जिम्मेदारी

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का...
जेपी नड्डा ने बनाई नई टीम, एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूर बने उपाध्यक्ष, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को भी अहम जिम्मेदारी

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री की सूची पर नज़र डालें तो इनमें संजय बंदी और सुनील बंसल का नाम शामिल है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को एक बार फिर अवसर दिया गया है, उन्हें महामंत्री पद मिला है।

राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को दी गई है। आपको बता दें कि बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व दोबारा दिया गया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

यहां देखें पूरी सूची- 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad