Advertisement

कृषि पर जेटली रखते हैं जीरो जानकारी लेकिन देश को दे रहे हैं ज्ञानः कांग्रेस

मंदसौर रैली को लेकर राहुल गांधी की जानकारी पर सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अरुण...
कृषि पर जेटली रखते हैं जीरो जानकारी लेकिन देश को दे रहे हैं ज्ञानः कांग्रेस

मंदसौर रैली को लेकर राहुल गांधी की जानकारी पर सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है, 'बिना विभाग के मंत्री अरुण जेटली कृषि के बारे में जीरो जानकारी रखते हैं, बावजूद इसके आज देश को ज्ञान दे रहे हैं।'

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, ‘देश में 130 से ज्यादा किसान संगठन गांवबंद के जरिए विरोध दर्ज करा रहे हैं। गांवों में असंतोष, कर्ज में डूबे किसान, किसानों द्वारा खुदकुशी और फसलों का न्यूततम समर्थन मूल्य न मिलना मोदी सरकार में आम हो गया है। सत्ता के नशे में डूबी भाजपा सरकार इतनी चूर हो गई है कि अब उसे किसानों की समस्याएं भी दिखाई नहीं दे रही हैं। आज किसानों के मुद्दे पर गलत तथ्यों के आधार पर जेटली ज्ञान दे रहे हैं। आखिर किसानों के बारे में वह कितना जानते हैं।‘

इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गलत बताया और उनकी समझ पर सवाल उठाया।  उन्होंने  बुधवार को अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए जेटली ने कहा कि हर बार, संसद में और संसद के बाहर, जब मैं श्री राहुल गांधी के विचार सुनता हूं तो मैं खुद से यही पूछता हूं-वह कितना जानते हैं? वह कब जानेंगे?’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad