Advertisement

आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे हार्दिक पटेल, ट्वीट कर कही ये बात

गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इससे...
आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे हार्दिक पटेल, ट्वीट कर कही ये बात

गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर अपने नए अध्याय प्रारंभ करने की जानकारी दी।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा। हार्दिक पटेल ने कहा, "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।"

बता दें कि पटेल ऐसे वक्त में भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जब इस वर्ष के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।बहरहाल विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए करारे झटके से कम नहीं है। पटेल ने साल 2019 में कांग्रेस का दामन थामा था। 11 जुलाई 2020 को उन्हें कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनको पार्टी में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा भी उन्होंने कई चीजों को लेकर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस से नाराजगी की वजह से उन्होने 18 मई 2022 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय हार्दिक पटेल ने साल 2015 में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था। कभी भाजपा के कटु आलोचक रहे पटेल के विरुद्ध गुजरात की तत्कालीन भाजपा सरकार ने राजद्रोह समेत कई आरोपों में मामले पंजीबद्ध किए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad