Advertisement

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल, जो भाजपा की ओर से दीदी को देंगी टक्कर

भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पश्चिम बंगाल की...
भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल, जो भाजपा की ओर से दीदी को देंगी टक्कर

भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रियंका टिबरेवाल टक्कर देंगी। बता दें कि टिबरेवाल पेशे से वकील हैं। उन्होंने ही विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के विरुद्ध याचिका दायर की थी।

भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों के साथ-साथ ओडिशा के पिपली निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं। मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।  

41 साल की प्रियंका कलकत्ता उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। इसके साथ वह युवा मोर्चा के भाजपा यूथ विंग में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। प्रियंका टिबरेवाल वर्ष 2014 में भाजपा से जुड़ीं थी। उस समय प्रियंका बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हुआ करती थीं। उन्होंने ही प्रियंका को बीजेपी में लाया था।

बता दें कि भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में एंटली सीट से प्रत्याशी बनाया था। यहां तृणमूल नेता स्वर्णा कमल ने उन्हें 58,257 वोटों से हरा दिया था। ममता बनर्जी भी उस चुनाव में नंदीग्राम से हार गई थीं। उनको भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 1956 वोटों से हराया था। ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अब ममता बनर्जी को विधानसभा का सदस्य होना बहुत आवश्यक है, इसलिए वह इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ममता बनर्जी की इस पारंपरिक सीट को टीएमसी विधायक सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने स्वयं रिक्त कर दिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad