Advertisement

महबूबा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे भाजपा के सभी मंत्री, नए चेहरे होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार में शामिल अपने सभी...
महबूबा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे भाजपा के सभी मंत्री, नए चेहरे होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार में शामिल अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने वाले भाजपा के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा ने तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार सभी मंत्रियों के इस्तीफा लेने की वजह मुफ्ती सरकार में भाजपा की ओर से नए चेहरों को जगह देना है। इसका अर्थ यह हुआ कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, सिर्फ भाजपा कोटे से नए मंत्री शामिल किए जाएंगे।

यह भी खबर है कि भाजपा कोटे के मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब देखना है कि ये इस्तीफ कब मुख्यमंत्री के पास भेजे जाते हैं। इस पर आखिरी फैसला सत शर्मा को ही लेना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह के विभागों का प्रभार उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह  को सौंपा था।

राज्य में पीडीपी 28 सीटें जीतकर विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। नेशनल कांफ्रेंस के पास 15 और कांग्रेस के पास 12 सीटें हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad