Advertisement

उपचुनावः भाजपा ने घोषित किए गोरखपुर और फूलपुर से प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा...
उपचुनावः भाजपा ने घोषित किए गोरखपुर और फूलपुर से प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। ये उपचुनाव 11 मार्च को होंगे और इनके नतीजे 14 मार्च को आएंगे। इन सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह द्वारा खाली की गई गोरखपुर सीट से उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया। वे गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद द्वारा खाली की गई फूलपुर सीट से  कौशलेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। इन नामों की घोषणा नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने  की।


बिहार के अररिया लोकसभा सीट से प्रदीप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। यहां राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद चुनाव कराया जा रहा है। भभुआ विधानसभा सीट से रिंकी पांडेय को टिकट दिया गया है। यह सीट भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद रिक्त हुई है। रिंकी पांडेय स्व. पांडेय की पत्नी हैँ।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad