Advertisement

हार को देखते हुए विधायकों के साथ सौदेबाजी में जुटी भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत...
हार को देखते हुए विधायकों के साथ सौदेबाजी में जुटी भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सौदेबाजी की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता द्वारा सच्चाई का साथ देने और अपनी संभावित हार से घबरायी भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी की राजनीति पर उतर आयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जारी एक बयान में कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्‍त हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्‍वीकार कर दिया है। दस नवंबर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्‍तीफा देना पड़ेगा, लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है, उनसे नैतिकता की उम्‍मीद मध्‍यप्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भाजपा तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है। गत मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह स्‍वयं सिद्ध कर दिया है।

कमलनाथ ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को आने वाला जनादेश यह सिद्ध करेगा कि सौदेबाजी के माध्‍यम से बनने वाली सरकारे जनता खारिज करती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने सरकार में टिके रहने के लिए मध्‍यप्रदेश की पहचान और जनता के सम्‍मान को कलंकित करने की सौदेबाजी की तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेगी। बता दें 3 नवंबर को 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad