महारानी का जादू उपचुनाव में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। राजस्थान में उपचुनाव के नतीजे पल-पल भारतीय जनता पार्टी को जीत से दूर ले जा रहे हैं। यह वहीं इलाका है जहां से 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था। वसुंधरा राजे के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी यह करारा झटका होगा।
राजस्थान की दो और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। जबकि राजस्थान की एक विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे में चली गई है। मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के शक्ति सिंह को 12,976 मतों से शिकस्त दी है।
अजमेर में भी कांग्रेस उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां कांग्रेस को 1,54,336, भाजपा को 1,28,291 और नोटा को 2,187 मत मिले हैं। अलवर में भाजपा से जसवंत सिंह यादव कांग्रेस के करण सिंह यादव से भिडंत कर रहे हैं। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती दे रहे हैं। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा 45,321 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, अलवर में करण सिंह यादव 72,101 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के नोआपारा में कांग्रेस विधायक मदुसूदन घोष के निधन के कारण हो रहे उपचुनाव में तृणमूल के सुनील सिंह ने भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं उलुबेरिया इलाके में तृणमूल की सजदा अहमद भाजपा के अनुपम मलिक से 2,08,180 वोटों से आगे हैं। सजदा अहमद दिवगंत सांसद सुल्तान अहमद की पत्नी हैं।
 
                                                 
                             
                                                 
                                                 
                                                 
			 
                     
                    