भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (संगठन) रामलाल को पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस बुलाया गया है। असल में भाजपा का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आरएसएस का वरिष्ठ प्रचारक होता है, जो दोनों संगठनों के बीच समन्वय का काम करता है। उनके स्थान पर वी. सतीश को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
रामलाल को बनाया गया सह-संपर्क प्रमुख
रामलाल को अब आरएसएस का अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख बनाया गया है। संपर्क प्रमुख कि जिम्मेदारी अनिरुद्ध देशपांडे के पास है। इसके अलावा आरएसएस ने एक और बदलाव करते हुए गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है।
करीब एक दशक से थे इस पद पर
रामलाल बीते करीब एक दशक से भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी आरएसएस के मूल संगठन में वापसी हुई है। बता दें कि आरएसएस अपने आनुषांगिक संगठनों से समन्वय के लिए उनमें अपने प्रचारकों को भेजता है।