Advertisement

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने बुधवार को मुंबई में रिपब्लिक टीवी के प्रमुख संपादक अर्नब...
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने बुधवार को मुंबई में रिपब्लिक टीवी के प्रमुख संपादक अर्नब गोस्वामी को वर्ष 2018 में अलीबाग में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की मौत के 
संबंध में गिरफ्तार करने के लिए महाविकास अगाड़ी राज्य सरकार की कार्रवाई के खिलाफ यहां के क्रांति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद शहर के प्रमुख संजय केणेकर, विधायक अतुल सावे के साथ महिला मोर्चा ने क्रांति चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाए गये। 

सावे ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार की कई गलतियों को  गोस्वामी ने उजागर किया जिसके लिए अब सरकार उन्हें एक मामले में निशाना बना रही है। सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निशाना बना रही है और आपातकाल जैसी स्थिति राज्य में बनाने का प्रयास कर रही है।

केणेकर ने कहा,"आज हम लोग जनता के समर्थन से सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा अगला कदम होगा मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन करना।" पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे श्री केणेकर और श्री सावे समेत कई कार्यकर्ताओंको को हिरासत में ले लिया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad