Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, प्रह्लाद जोशी ने बताया अहंकारी तो कानून मंत्री ने की माफी की मांग

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयानों के बाद सियासत में उबाल आ गया है।...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, प्रह्लाद जोशी ने बताया अहंकारी तो कानून मंत्री ने की माफी की मांग

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयानों के बाद सियासत में उबाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका और चुनाव आयोग को लेकर दिए राहुल के बयानों की निंदा करते हुए माफी की मांग की है। साथ ही, प्रह्लाद जोशी ने राहुल को अहंकारी शख्स करार दिया।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सिर्फ भारत का कानून मंत्री होने के नाते ही नहीं बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर भी मैं, राहुल गांधी ने न्यायपालिका और चुनाव आयोग को लेकर जो कहा उसकी निंदा करता हूं। ये हमारे लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। श्री राहुल गांधी को तुरंत चुनाव आयोग, न्यायपालिका और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

दरअसल, रिजिजू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने आज लोकसभा में दिए अपने बयान में कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग, पेगासस, ये सभी राज्यों के संघ की आवाज को नष्ट करने के साधन हैं। इस बयान पर रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

Not only as India’s Law Minister but also as an ordinary citizen, I condemn what Mr. Rahul Gandhi has said about India’s judiciary and EC.

These are vital institutions of our democracy.

Mr. Rahul Gandhi should immediately apologise to the people, judiciary and EC. https://t.co/FJk2EPpBq5
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 2, 2022

वहीं, राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने का मौका सिर्फ इसलिए मिल रहा है क्योंकि वे गांधी परिवार से हैं, मोदी जी जहां बैठे हैं, राहुल गांधी और गांधी परिवार वाले सोचते हैं ये मेरा स्थान है। इन्हें बहुत अहंकार है जो उनसे ऐसी बात करवा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एक कन्फ्यूज व्यक्ति हैं और कन्फ्यूज व्यक्ति ऐसी ही बात करेगा। उन्होंने बार-बार कहा कि भारत एक देश ही नहीं है। जिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के बारे में वे बात कर रहे थे वे भाजपा कालखंड में थोड़ी हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad