Advertisement

ओडिशा : भाजपा पर बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप

ओडिशा में भाजपा पर वहां की क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप लगा है। सोमवार को बीजू जनता दल के सांसद तथागत सतपथी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बीजद को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
ओडिशा : भाजपा पर बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप

ढेंकानाल के सांसद सतपथी ने ट्वीट में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा बीजद का नाम और चुनाव चिह्न हथियाने और समय से पहले ओडिशा में विधान सभा चुनाव कराने की कोशिश में लगी हुई है।

गौर हो कि भाजपा के ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह ने कुछ दिन पहले  दावा किया था कि बीजद के कई नेता भाजपा के साथ संपर्क में हैं और समय आने पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

राज्य में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। अपनी इस जीत से उत्‍साहित भाजपा ओडिशा में अपना और जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा की जीत के बाद बीजद प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी गंभीर हो गए हैं। उन्‍होंने ये कहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों की समीक्षा के बाद पार्टी और सरकार में फेरबदल किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad