Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप- राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का...
मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप- राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है, उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में हाल के घटनाक्रम का हवाला देते हुए भाजपा पर प्रहार किया।

खड़गे ने ट्वीट किया, 'राज्यपालों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है और वे विधायिका का अपमान नहीं कर सकते। लेकिन वे दिल्ली के अपने आकाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं ताकि भाजपा विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता (उत्पन्न) हो सके। यह खतरनाक बात है।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है और संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

BJP’s deliberate design to denigrate the Constitutional office of Governors by using them as 'karyakartas',in states ruled by opposition is an assault on Democracy.

Brazen overstepping of the Constitution by few Governors recently,has sullied Federal structure of our polity.

1/
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 11, 2023

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में न सिर्फ अपने अभिभाषण का कुछ हिस्सा नहीं पढ़ा बल्कि उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लिखित भाषण से इतर कही गई बातों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।

इससे पहले मंगलवार को खरगे ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने ट्वीट किया था कि कश्मीरी पंडित कर्मचारी 245 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, जीवन के अधिकार और नये स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। उनका महीनों का वेतन बकाया है, उनकी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। खड़गे ने आरोप लगाया था कि भाजपा की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad