Advertisement

संविधान को तोड़ना मरोड़ना चाहती है भाजपाः कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि संविधान का अपमान करना भाजपा का दूसरा चरित्र बन गया है और राजनैतिक रोटियां...
संविधान को तोड़ना मरोड़ना चाहती है भाजपाः कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि संविधान का अपमान करना भाजपा का दूसरा चरित्र बन गया है और राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए इसे तोड़ना-मरोड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस उसकी इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी और पूरे जोर शोर से इसे नाकामयाब करेगी।

कांग्रेस के सांसद और प्रवक्ता गौरव गोगाई ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि जिन बाबा साहब अंबेडकर का नाम  लेकर भाजपा देश में सभाएं करती है औज उसी संविधान का खुले आम अपमान करने से नहीं चूकती। भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े कहते हैं भाजपा आई है संविधान बदलने के लिए। आखिर भाजपा को संविधान के कौन से मूल्यों से ठेस पहुंचती है। देश का एक गृहमंत्री हंसराज अहीर का नक्सिलयों द्वारा डाक्टर को गोली मारने का बयान किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए कितना सही कहा जा सकता है। गुजरात में एक मंत्री  बच्चू सिंह खापड़ ने शपथ ली है और उन पर तीन मामले दर्ज हैं। इससे भाजपा के चरित्र का पता चलता है। भारत के लोगों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी फिर चाहे वह किसी समाज और तबके की क्यों न हो।

कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कहा कि आज देश में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गया है। रोज महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 2016 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी 2015-16 के बीच 97 सौ मामले महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश की महिलाओं की हिफाजत के लिए ठोस कदम उठाएं। भाजपा शासित राज्यों में भी महिलाओँ में असुरक्षा की भावना है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad