Advertisement

चंद्रबाबू नायडू ने जम्मू कश्मीर में रेल परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र के लिए प्रमुख बुनियादी...
चंद्रबाबू नायडू ने जम्मू कश्मीर में रेल परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

नायडू ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल आर्च ब्रिज चिनाब रेल पुल और दुर्गम इलाकों में बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ अंजी पुल के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ये परियोजनाएं इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और राष्ट्रीय एकीकरण का प्रतीक हैं। ये आध्यात्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देंगी।’’

 

उन्होंने सुदूर क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की।

 

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना सभी मौसम में रेल संपर्क सुनिश्चित करेगी, जिसमें वंदे भारत ट्रेन सेवा माता वैष्णो देवी कटरा को सीधे श्रीनगर से जोड़ेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad